नमस्कार साथियों आज हम आप सभी के लिए एसएससी एमटीएस परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का मॉक टेस्ट लेकर आए हैं आप सभी मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी और भी अच्छे से कर सकते हैं हमने आप सभी को सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का टेस्ट बनाकर नीचे दिया है।
अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो आप सभी को पता होगा सामान्य ज्ञान के प्रश्न बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए आज हम परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का टेस्ट लेकर आए हैं और हमने इन सभी प्रश्नों की वीडियो भी यूट्यूब पर फुल डिटेल्स के साथ अपलोड की है आप सभी हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर इस आसानी से देख सकते हैं।
हमने आप सभी को सामान्य ज्ञान प्रश्नों के ऑनलाइन टेस्ट दिए हैं इसमें 25 प्रश्न दिए गए हैं सभी प्रश्नों के उत्तर जरुर दें और अगर आप सभी टेस्ट में स्कोर काम करते हैं तो आप सभी दोबारा से टेस्ट जरूर दे इसे आप सभी इन सभी प्रश्नों को याद कर पाएंगे हमने इस टेस्ट में 25 प्रश्न दिए हैं आप सभी को रिजल्ट टेस्ट खत्म होने के बाद मिलेगा।
SSC MTS Mock Test in Hindi : Attempt Online Free Test Series, Check Most Repeated Questions Asked
Q. सादिर नृत्य की जानकी किसको कहा जाता है?
A.रुक्मणि देवी अरुंडेल
B. कला मंडलम कल्याणी अम्मा
C. एमएस सुबुलक्ष्मी
D. सितारा देवी
Ans. A
Q. केरल राज्य में प्रचलित प्राचीन मार्शल आर्ट को दर्शाने वाले अलंकारी रंगीन श्रृंगार और अनोखे मुखौटों के कारण किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य को अलग पहचान मिली?
A. कुचिपुड़ी
B. मोहिनीअट्टम
C. ओडिसी
D. कथकली
Ans. D
Q. वार्षिक वित्तीय विवरण का दूसरा नाम क्या होता है?
A. बजट
B. धन विधेयक
C. राजस्व
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
Q. अप्पा जलगावकर का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?
A. मेडोलिन
B.सितार
C.हारमोनियम
D. तबला
Ans. C
Q. प्रतिवर्ष गुरु नानक जयंती हिंदू कैलेंडर के किस महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है?
A. कार्तिक
B. चैत्र
C. वैशाख
D. आषाढ़
Ans. A
Q. श्वेत प्रकाश कितने रंगों का मिश्रण है?
A. चार
B. पाँच
C. छः
D. सात
Ans. D
Q. एम. एस. गोपालकृष्णन ने कर्नाटक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत दोनों में महारत हासिल की। वह__के उस्ताद थे।
A. सारंगी
B. वायलिन
C. सितार
D. संतूर
Ans. B
Q. किस मंदिर को ब्लैक पैगोडा के नाम से भी जाना जाता है?
A. सोमनाथ मंदिर, सौराष्ट्र
B. जगन्नाथ मंदिर, हैदराबाद
C. सूर्य मंदिर, कोणार्क
D. ऑकारेश्वर मंदिर, पुरी
Ans. C
Q. निम्नलिखित में से कौन सा हरियाणा का पारंपरिक रंग मंच है?
A.स्वांग
B.तमाशा
C. नौटंकी
D. नट
Ans. A
Q. गोविंदजी नर्तनालय निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. असम
B.मणिपुर
C.त्रिपुरा
D.मेघालय
Ans. B
Q. 2021 में, निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रधानमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय। की आधारशिला रखी?
A. हिमाचल प्रदेश
B.गुजरात
C. मणिपुर
D.उत्तर प्रदेश
Ans. D
Q. भारत के किस राज्य में जल संचयन के लिए कुंड या टांका का उपयोग किया जाता है?
A. राजस्थान
B. पंजाब
C. आंध्र प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश
Ans. A
Q. व्याज दर और मुद्रा की मांग के बीच क्या संबंध है?
A. प्रतिलोम
B. समानुपातिक
C. प्रत्पक्ष
D. कोई संबंध नहीं है
Ans. A
Q. जब जल में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया होती है?
A. विस्थापन
B. दोहरा विस्थापन
C. अपघटन
D. संयोजन
Ans. C
Q. ऐसी बस्तियाँ जिनमें घर पास-पास बने होते हैं, __कहलाती हैं।
A. प्रकीर्ण बस्तियाँ
B. सघन बस्तियाँ
C. कतार बस्तियाँ
D. झर्झर बस्तियाँ
Ans. B
Q. किस राज्य सरकार ने भारत का पहला हाथी मृत्यु लेखापरीक्षा ढाँचा पेश किया है?
A. उड़ीसा
B. आंध्रप्रदेश
C. तमिलनाडु
D. महाराष्ट्र
Ans. C
Q. भारत का दक्षिणी भाग___कटिबंध में पड़ता है।
A. वर्षा
B. शीतोष्ण
C. ध्रुवीय
D. उष्ण
Ans. D
Q. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक दलाई लामा की आत्मकथा है?
A. टच प्ले
B. रेड साड़ी
C. फ्रीडम इन एक्साइल
D. प्लेइंग इट माई वे
Ans. C
Q. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. गुजरात
C. केरल
D. जम्मू और कश्मीर
Ans. D
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जटिल स्थायी पादप ऊतक है?
A. पार्श्व विभज्योतक
B. कॉलेन्काइमा
C. जाइलम
D. शीर्षस्थ विभज्योतक
Ans. C
Q. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य के महाधिवक्ता की बात करता है?
A. 145
B. 165
C. 77
D. 136
Ans. B
Q. आधिकारिक तौर पर, भारत में परलैंगिक व्यक्तियों पर पहली बार दर्ज किए गए आंकड़े किस जनगणना में एकत्र किए गए थे?
A. 2011
B. 2001
C. 1991
D. 1981
Ans. A
Q. मानक तेरंदाजी स्पर्धा में लक्ष्य में कितने वृत होते हैं?
A.06
B.08
C.12
D.10
Ans. D
Q. तराइन का द्वितीय युद्ध कब लड़ा गया था?
A. 1175
B. 1186
C. 1192
D. 1181
Ans.C
Q. कार्बन की परमाणु संख्या क्या होती है?
A.05
B.06
C.08
D.12
Ans. B